समाजसेवी राहुल कुमार शॉ के प्रयास से किया गया कंबल का वितरण
1 min read
जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत हितकु ग्राम मे जरूरतमंदों को 50 से अधिक कंबल वितरण किया गया। राहुल कुमार शॉ के प्रयास से और इनर व्हील क्लब के सहयोग से असहाय व बिकलांगों में कम्बल वितरित किया। कड़ाके की ठंड मे कंबल मिलते हीं गरीबों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला। इस दौरान समाजसेवी राहुल कुमार शॉ ने कहा कि गरीबों की सेवा करना नर-सेवा नारायण सेवा के बराबर होता है। जिससे कड़ाके की ठंड में गरीबों को कंबल दिया गया। कम्बल से लोगों को राहत मिलेगी।