ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित टिप्पणी से बिहार में हंगामा, हर्ष गुजराल के पटना शो से पहले सोशल मीडिया पर बवाल
1 min read
                पटना:कानपुर के कॉमेडियन हर्ष गुजराल द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक कॉमेडी शो में बिहार को अपमानित करने वाली टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर भारी विवाद खड़ा कर दिया है। हर्ष ने कहा था, “बिहार से बक… कौम नहीं है पूरे देश में,” जिससे बिहार के लोग आक्रोशित हो गए हैं।
हर्ष गुजराल का पटना के रवींद्र भवन में 7 जून को होने वाला कॉमेडी शो इस विवाद के चलते अब मुश्किल में दिख रहा है। बिहार के कई लोग और संगठन सोशल मीडिया पर उनके शो का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर बिहारवासियों के गुस्से के साथ-साथ कई लोग कॉमेडी की सीमाओं और जिम्मेदारी पर बहस कर रहे हैं। कुछ ने इसे मजाक की सीमा से परे बताया और इसे बिहार वासियों के खिलाफ अपमान माना।
अभी तक हर्ष गुजराल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पटना प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और विवाद को शांत कराने की कोशिश में जुटा है।

यह घटना मनोरंजन की सीमा और सामाजिक जिम्मेदारी पर एक बड़ा सवाल उठाती है कि कॉमेडियन कब तक मजाक के नाम पर संवेदनशील मुद्दों को छू सकते हैं।