February 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

दिनेश कुमार ने की जरूरतमंदो की मदद

जमशेदपुर : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने सिदगोड़ा बागान एरिया में दो जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन उपलब्ध करा व कुछ आर्थिक सहयोग किया भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष  दिनेश कुमार ने बताया कि किसी ने उन्हें ट्विटर पर इन जरूरतमंद परिवारों की सूचना दी थी जिसे वे गंभीरता से लेते हुए भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर के सहयोग से उन्हें सूखा राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई उन परिवारों ने बताया कि  इस महामारी में उनका परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है जिसके कारण वे काफी दिनों से भुखमरी की मार झेल रहे है उनके पास सरकारी राशन कार्ड भी नहीं है दिनेश कुमार ने उनकी बातों को सुन कर उन्हें जल्द ही राशन कार्ड बनवा कर देने का आस्वासन दिया साथ ही पेंशन पर भी सामाजिक सुरक्षा विभाग से सहयोग दिलाने की बात कही।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री श्री राकेश सिंह जी, बारीडीह मंडल महामंत्री कुमार अभिषेक , निर्मल गोप , साकेत कुमार , कुमार आशुतोष , राम मिश्रा आदि उपस्थित थे। घोड़ाबांधा मंडल में आज महानगर अध्यक्ष  ज्योती अधिकारी की उपस्थिति में महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।इस मौके पर ज्योती अधिकारी जी ने पर्यावरण के प्रति लोगो मे जागरूकता का संदेश दिया।मुख्य रूप से जितेंद्र राय जी,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक पाल जी,अनिल श्रीवास्तव जी,नीरज शर्मा,विकास सहे,रश्मि भारद्वाज एवं लक्ष्मी मिर्धा,सुशीला सरदार जी,मौसमी सिंह,पूजा गोराई, सुनीता गोराई, सुरजीत कौर,नीतू मुंडा,प्रियंका कुमारी एवं जिला पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित बहने उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.