धोनी के फैंस ने मनाया माही का 40 वा जन्मदिन, समर्थकों में उत्साह

राँची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और राँची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी का 40 वां जन्मदिन राँची में मनाया गया। रांची के हरमू दौरान में धोनी फैंस क्लब और हरमू यूथ क्लब के युवा क्रिकेटरों ने केक काट कर सेलिब्रेट किया । धोनी के जन्मदिन मनाने को लेकर बच्चों में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिला। वही दूसरी ओर धोनी के सिमलिया स्थित फार्म हाउस पर कुछ युवा उत्साही क्रिकेटर केक लेकर पहुंचे थे धोनी को जन्मदिन की शुभकामना देने और धोनी।की एक झलक पाने पर इसे संभव होता नही जान उन्होंने फार्म हाउस के गेट के सामने जन्मदिन का केक काटकर सेलिब्रेट किया। हालांकि इसके बाद धोनी अपने फार्म हाउस के अंदर से मर्सेडीज कार में जो कि धोनी खुद ड्राइव कर रहे थे अपने किसी दोस्त के साथ निकले और कही चले गये। कहा जा रहा है कि आज धोनी के फ्रेंड की शादी है । शायद उसी से मिलने निकले हैं। वैसे आज दानापुर मिलिट्री कैंट से आर्मी का एक जवान धोनी के लिए जन्मदिन के मौके पर मेजर जनरल राजपाल पुनिया का बुक लॉन्च सेरेमनी का निमंत्रण पत्र लेकर मेजर धोनी को इसमें भाग लेने के लिए निमंत्रण देने आया था , ये बुक लॉन्च सेरेमनी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना के राजभवन के दरबार हाल में आयोजित होना है।