June 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

आकाशवाणी में याद किए गए धरती आबा बिरसा मुंडा, आकाशवाणी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: 9 जून यानी आज के दिन राज्यभर में धरती आबा बिरसा मुंडा की शहादत दिवस मनाई जा रही है। जमशेदपुर में भी विभिन्न जगहों पर धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

धरती आबा बिरसा मुंडा को उलगुलान का प्रणेता भी माना जाता है। अंग्रेजों के खिलाफ उन्होंने प्रमुख तौर से आवाज उठाई थी और झारखंड राज्य के लिए उन्होंने अपना अहम योगदान भी दिया था। आज इस अवसर पर झारखंड समेत पूरे देश भर के बड़े नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है।

धरती आबा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर आकाशवाणी जमशेदपुर ने भी उन्हें याद करते हुए उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित की।

ज्ञात हो की आकाशवाणी भारत की शान, रेडियो की पारंपरिक शैली को अभी भी बनाए रखे है और विश्व में भारत का नाम आकाशवाणी हमेशा करती रही है।

इस अवसर पर आकाशवाणी के सभी सम्मानित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.