November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

देवेंद्र फडणवीस के करीबी देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, 26/11 हमले की जांच से है पहचान

न्यूज़टल डेस्क:मुंबई पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है। आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे विवेक फनसालकर की जगह लेंगे, जो आज यानी 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। भारती महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बेहद करीबी माने जाते हैं और इससे पहले भी कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

देवेन भारती 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और अभी तक मुंबई पुलिस में स्पेशल कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले की जांच का नेतृत्व किया था। फडणवीस के पहले कार्यकाल में वे जॉइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) थे। उनकी नियुक्ति से पहले राज्य सरकार ने पुलिस कमिश्नर पद का दर्जा डीजी से घटाकर एडीजी कर दिया ताकि भारती इस पद के लिए उपयुक्त ठहराए जा सकें।

देवेन भारती बिहार के दरभंगा से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स की डिग्री ली है और झारखंड से मैट्रिक पास किया। भारती ने मुंबई पुलिस में डीसीपी (जोन 7), डीसीपी (क्राइम ब्रांच), और एडिशनल कमिश्नर (क्राइम ब्रांच) के रूप में सेवाएं दी हैं। वे राज्य के एटीएस चीफ और आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) भी रह चुके हैं। अगस्त 2025 में उनका डीजी पद पर प्रमोशन प्रस्तावित है और वे 2028 में रिटायर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.