June 14, 2025

NEWS TEL

NEWS

साकची थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध के खिलाफ जन सुविधा मंच का प्रदर्शन।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर जन सुविधा मंच ने आज सशक्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की भीड़ पहले साकची बसंत टॉकीज स्टैंड पर जुटी और फिर नारेबाज़ी करते हुए साकची थाना तक मार्च किया। थाने के सामने लोगों ने थाना प्रभारी के खिलाफ “हाय-हाय” के नारे लगाए और अपराध पर अंकुश न लगने पर रोष जताया।

चोरी-लूट और गुंडागर्दी से परेशान जनता, पुलिस पर उगाही के आरोप। जन सुविधा मंच के नेताओं ने आरोप लगाया कि साकची थाना क्षेत्र में अपराधों की संख्या लगातार बढ़ रही है। क्षेत्र में चोरी, लूट और गुंडागर्दी आम हो चुकी है, जिससे आमजन जीवन त्रस्त हो गया है। इसके साथ ही थाने में पैसों की उगाही भी खुलेआम हो रही है, जो पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस स्थिति से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

भ्रष्ट थानेदार को हटाने की मांग, चेतावनी – आंदोलन होगा तेज। प्रदर्शन कर रहे मंच के नेताओं ने मांग की है कि भ्रष्ट थानेदार को तत्काल हटाया जाए और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए। जन सुविधा मंच ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.