November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

अस्पतालों में इलाज कराने वाले गरीब रोगियों को मुफ्त रक्त उपलब्ध कराने के बदले रोगियों के परिजनों से ₹1050 /- शुल्क के रूप में लेने का निर्णय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा लिया गया है, भारतीय जनता पार्टी इस फैसले का पुरजोर विरोध करती है

1 min read

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जमशेदपुर महानगर के द्वारा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड सरकार के द्वारा लिए गए गरीब विरोधी एवं जन विरोधी निर्णय जिसमें गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले गरीब रोगियों को मुफ्त रक्त उपलब्ध कराने के बदले रोगियों के परिजनों से ₹1050 /- शुल्क के रूप में लेने का निर्णय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा लिया गया। भारतीय जनता पार्टी इस फैसले का पुरजोर विरोध करती है। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के प्रशिक्षण प्रभारी सुमित शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार साह एवं महेंद्र प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष बंटी अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री संदीप चौरसिया, सुजीत यादव, मिथुन गोराई, अभिमन्यु प्रसाद, गौतम गुप्ता, अमित मंडल, कृष्णा शंकर शर्मा, बंटी गुप्ता एवं अमित गुप्ता, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष विकास दास, बारीडीह मंडल अध्यक्ष ओम पोद्दार, मानगो मंडल अध्यक्ष रवि गोराई, कदमा मंडल अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष ब्रजेश सोनकर, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, बागबेड़ा मंडल महामंत्री बिपीन यादव, सुरेश प्रसाद, घाघिडीह मंडल महामंत्री मुरालीलाल भालोटीया, एमजीएम मंडल अध्यक्ष दुलाल चंद्र दत्ता एवं शैलेंद्र शर्मा, कुलदीप जी, उत्तम जी एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.