देहरादून से 15 श्रमिकों के शव विशेष विमान से लाया गया रांची
राँची: उत्तराखंड में 23 अप्रैल को ग्लेशियर टूटने से झारखंड के 15 श्रमिकों की मौत हो गयी थी। वे सभी बीआरओ (ब़ॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) में काम कर रहे थे। उनका शव बुधवार को शाम चार्टेड विमान से राँची लाया गया।

अगुवाई के लिए झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख पत्रलेख खुद एयरपोर्ट परिसर में मौजूद थे। बता दे कि झारखंड सरकार के पास मृतकों के परिजन लगातार गुहार लगा रहे थे। इससे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने बीआरओ के रवैये पर नाराजगी भी जतायी थी। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उन्होंने बात भी की थी। राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया कि मृतकों के शव को उनके गृह राज्य भिजवाया जायेगा। मृतकों में दुमका जिला निवासी तारणी सिंह, मनोज थानदार, रोहित सिंह, राहुल कुमार, खूंटी जिले के नियारण कंडुलना, पौल कंडुलना, हानुक कंडुलना, साजेन कंडुलना, पश्चिम सिंहभूम जिले के मसीह दास मारकी, रांची जिले के निर्मल सांडिल व सुखराम मुंडा शामिल थे । एयरपोर्ट परिसर में मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सरकार की संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है। और हर संभव की मदद की जाएगी