June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

डीसी सूरज कुमार ने किया एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण, बिना मास्क कर्मियों और होमगार्ड जवानों को लगायी फटकार


जमशेदपुर
जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार लगातार विभागों का भ्रमण कर रहे हैं औऱ गलत करने वालों के खिलाफ उनके द्वारा एक्शन भी लिया जा रहा है। पिछले दिनों उन्होंने जुगसलाई सह गोलमुरी प्रखंड का भ्रमण कर वहां की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और कईयों को फटकार भी लगायी। इस क्रम में आज उपायुक्त सूरज कुमार एमजीएम अस्पताल पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां की खामियां देखी औऱ सुधार का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मास्क न पहनने को लेकर सुरक्षाकर्मियों की क्लास लगाई तो एंबुलेंस सेवा को दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए।


उपायुक्त सूरज कुमार औचक निरीक्षण के क्रम में आज एमजीएम अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि अस्पताल में क्या व्यवस्था है औऱ क्या नहीं। इस दौरान उनके साथ हॉस्पिटल अधीक्षक, सिविल सर्जन, बीडीओ, सीओ तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
एमजीएम हॉस्पिटल का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने देखा कि अस्पताल की एंबुलेंस सेवा बंद पड़ी है। उन्होंने सेवा के बंद होने के कारणों की जानकारी ली साथ ही बंद पड़े एंबुलेंस को उपायुक्त कार्यालय में पहुंचाने का आदेश किया। इस दौरान कई कर्मचारियों को उन्होंने बिना मास्क के ही काम करते देखा। इसके बाद उन्होंने उन सभी को फटकार लगायी साथ ही चेतावनी भी दे डाली। उन्होंने होम गार्ड जवानों को भी फटकार लगायी।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.