September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट लॉक:ट्विटर के एक्शन पर प्रदर्शन

1 min read

राँची : कांग्रेस के दावे के अनुसार किया है पार्टी का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल लॉक कर दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया था कि राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया है। हालांकि, बाद में कहा कि यह लॉक किया गया था। बाद में बुधवार रात कांग्रेस ने उसके पांच और सीनियर लीडर्स के ट्विटर अकाउंट लॉक किए जाने का दावा किया। इनमें पार्टी महासचिव और पूर्व मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के मणिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव शामिल हैं।इस मामले को लेकर देश भर में कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समीप प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। मौके पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी भी की गई। वही इस मामले पर प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर देश मे अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में है वही मौके पर मौजूद प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने भी कहा कि ट्विटर अकाउंट लॉक करने ने कांग्रेस को चुप नही किया जा सकता है। कांग्रेस हक और न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी ,अगर भाजपा के नेताओ को भी ट्विटर अकाउंट लॉक होता है तो उन्हें भी आवाज उठानी चाहिए।दरअसल राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले दिल्ली कैंट रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की फोटो ट्वीट की थी। इस पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट का कहना था कि यह उसके नियमों का उल्लंघन है। ट्विटर ने राहुल के उस ट्वीट को हटा दिया।वही राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस और ट्विटर से शिकायत की थी। NCPCR ने पीड़िता के परिवार की तस्वीर पोस्ट करने के लिए राहुल पर कार्रवाई की मांग की थी। आयोग का कहना था कि यह जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट का उल्लंघन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.