January 6, 2026

NEWS TEL

NEWS

कपाली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की एंट्री, शानूर रहमान और शबनम प्रवीन ने की उम्मीदवारी की घोषणा

जमशेदपुर:नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। कपाली नगर से कांग्रेस नगर अध्यक्ष शानूर रहमान ने वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने वार्डवासियों को यह जानकारी दी है कि वे वार्ड संख्या 13, ताज नगर से चुनाव मैदान में उतरेंगे।वहीं, उनकी पत्नी शबनम प्रवीन भी पीछे नहीं हैं। शबनम प्रवीन ने वार्ड संख्या 14 से पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

शानूर रहमान ने अपने संदेश में वार्डवासियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा है कि एक बार उन्हें और उनकी पत्नी को जीत दिलाकर नगर निगम भेजें।उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के विश्वास पर वे सौ प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे और वार्ड के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।इस घोषणा के बाद कपाली और आसपास के इलाकों में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों वार्डों में चुनावी माहौल बनता नजर आ रहा है, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।देखना दिलचस्प होगा कि नगर निगम चुनाव में जनता किस पर भरोसा जताती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.