September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर में कांग्रेस का मशाल जुलूस, बिहार में कथित वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन।

न्यूज टेल डेस्क: जमशेदपुर में कांग्रेस पार्टी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कथित वोट चोरी के मामलों के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस साकची रामलीला मैदान से शुरू होकर साकची गोलचक्कर तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए।

जुलूस का नेतृत्व झारखंड युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सत्यम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि देश के वीर महापुरुषों ने अपने बलिदान से जनता को मतदान का अधिकार दिलाया, लेकिन आज चुनाव आयोग और केंद्र सरकार इस अधिकार को छीनने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों फर्जी वोटरों के जरिए मतदान कराया जा रहा है और असली मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।

सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार आंदोलन चलाएगी, ताकि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.