October 20, 2025

NEWS TEL

NEWS

पेट्रोलियम पदार्थ औऱ एलपीजी की कीमतों में वृद्धि का कांग्रेस ने किया विरोध

1 min read


जमशदेपुर
देश भर में पेट्रोल और डीजल तथा घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा शनिवार को देश भर में प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम जिले में 40 प्रमुख स्थानों पर कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन कर विरोध जताया गया।
जमशेदपुर शहरी इलाके में लगभग 15 अलग-अलग प्रखंडों में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत कांग्रेस के बड़े नेता इसमें शामिल हुए। इस दौरान सभी ने जोरदार नारेबाज़ी के साथ पेट्रोलियम पदार्थां की कीमतों में वृद्धि का विरोध जताया। कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने कहा था कि वह जी.डी. पी को बढ़ाएगी और ठीक उसी पर अमल करते हुए उन्होंने गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर दी। देश भर के सरकारी संस्थानों एवं उपक्रमों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है और देश को एक बार फिर गुलाम बनाने के रास्ते पर ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगे भी इशका विरोध करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.