राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने उनके नाम का उद्यान का किया उद्घाटन, उनके द्वारा किए कार्यों को किया याद
राँची: कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई जयंती इस अवसर पर बिरसा चौंक के निकट प्रदेश कांग्रेस कमिटि के अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डा रामेश्वर उराँव ने राजीव गांधी वरीष्ठ नागरीक उद्यान का उद्धघाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम कृषि मंत्री बादल पत्रलेख स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अलावा काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए, सबसे पहले सभी ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प चढ़ाए उन्हें याद किया। वही रामेश्वर उरांव ने फीता काटकर इस उद्यान का उद्घाटन भी किया, मौके पर मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा लोगों के डिमांड पर इस उद्यान का निर्माण कराया गया है। इसका फायदा आसपास के लोगों को होगा हमारी अलग सोच है हम अपने कार्य का निर्वहन कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी का निर्माण ही लोगों की सेवा के लिए हुआ है। वही मौके पर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा आज पूरे देश में राजीव गांधी की जयंती मनाई जा रही है हर एक व्यक्ति के हाथ में सेल्यूलर फोन है यह राजीव गांधी की देन है पंचायती राज उन्होंने कायम की उनकी जयंती सदभावना दिवस के रूप में शुरु से मनाई जाती रही है।