November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

सोनारी योगा मेडिटेशन सेंटर द्वारा सम्मेलन समारोह सह वनभोज का हुआ आयोजन

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के साकची स्थित जुबली पार्क में सोनारी योगा मेडिटेशन सेंटर द्वारा सम्मेलन समारोह के साथ-साथ वन भोज का भी भव्य रूप से आयोजन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम योग शिक्षिका पूनम वर्मा की अध्यक्षता में की गई। सम्मेलन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आर.एम.एस हाई स्कूल बाली चेला की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सिन्हा, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कर्मी पूर्वी घोष मौजूद रही। कार्यक्रम में योगा मेडिटेशन सेंटर की तकरीबन 150 से 200 महिलाएं मौजूद थी। तमाम महिलाओं द्वारा तरह-तरह के खेल एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। खेल में अव्वल आने वाले सभी महिला को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान आर.एम.एस हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने कहा की सभी महिलाएं काफी स्फूर्ति वाली है एवं एक टीम की भावना से काम करती है जो की योगा मेडिटेशन के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि योग मनुष्य के जीवन में काफी महत्वपूर्ण है। योगा करने से मनुष्य का शरीर तंदुरुस्त एवं शांत रहता है। वही समारोह की आयोजनकर्ता पूनम वर्मा ने कहा कि एक महिला ही घर, समाज और परिवार को एक बंधन में बांधकर रखती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं अगर सशक्त एवं स्वस्थ रहती हैं तो ही घर स्वस्थ रहता है। महिला एक ऐसी बुनियाद है अगर वह मजबूत रहती है तो घर का पिलर कभी डगमगा नहीं सकता। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज सेविका आशा सिंह, सोनू तिलावत, मोनालिसा, लता रानी, सुभद्रा, गीता शर्मा, गुरविंदर, मनजीत, स्नेह लता, शशि प्रभा एवं अन्य महिलाओं का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.