September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

“दिशोम गुरु” शिबू सोरेन की स्मृति में खुटाडीह में शोक सभा का आयोजन

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और जनजातीय समाज के प्रेरणास्रोत “दिशोम गुरु” शिबू सोरेन के निधन के बाद, उनकी स्मृति में मंगलवार को आर.एम.एस. हाई स्कूल, खुटाडीह में एक शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर दिवंगत नेता के सामाजिक और राजनीतिक योगदानों को भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ याद किया गया। सभा की शुरुआत प्रार्थना से हुई और एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।

इस कार्यक्रम में आर.एम.एस. हाई स्कूल, खुटाडीह की प्राचार्या डॉ. परिणीता शुक्ला और आर.एम.एस. हाई स्कूल, बालिचेला की प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारीगण भी इस शोक सभा में उपस्थित रहे और उन्होंने पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शोकसभा में आर.एम.एस. समिति की सह-सचिव श्रीमती वंदना जैन भी विशेष रूप से शामिल हुईं। सभा के दौरान सभी उपस्थितजनों ने “दिशोम गुरु” के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। यह आयोजन उनके प्रति सामूहिक श्रद्धांजलि का प्रतीक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.