स्थापना दिवस पर व्याख्यान आयोजन, पर्यावरण पर जताई गई चिंता
1 min readराँची: रांची विश्वविद्यालय का 61वां स्थापना दिवस, इस अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसका विषय था”मेरी रांची मेरी जिम्मेदारी” जिसपर कई वक्ताओं ने अपनी बात रखी रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ कामिनी कुमार के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें रांची की मेयर आशा लकड़ा मुख्य अतिथि, मुख्य वन संरक्षक व OSD स्वास्थ्य विभाग, सिद्धार्थ त्रिपाठी पूर्व कुलपति डॉ रमेश पाण्डेय रजिस्ट्रार डॉ M.C.मेहता NSS को ऑर्डिनेटर डॉ ब्रजेश कुमार राजकुमार शर्मा एवं NSS के वॉलेंटिर उपस्थित रहे, वक्ताओं ने कहा कुछ साल पहले रांची खूब हरा भरा पेड़ पौधा के साथ नजर आता था और आज झारखंड का मतलब जल जंगल और जमीन होता है लेकिन झारखंड की राजधानी रांची पेड़ पौधे से वीरान हो रही है मुख्य अतिथि सिद्धार्थ त्रिपाठी प्रोजेक्टर के माध्यम से 2004 से लेकर 2021 तक की तस्वीरें साझा किया, 2004 में रांची खूब हरा भरा जंगल मय था 2021आते आते 80% परसेंट पेड़ पौधे समाप्त हो गए, रांची के विभिन्न जगहों की फोटो साझा किया गया, कांटा टोली फिरयालाल, रांची यूनिवर्सिटी सभी जगह वही नजारा देखने को मिल रहा हैं।