June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

सीएम चंपई सोरेन का गृह जिला हुआ अशांत – एक तरफ करण महतो हत्याकांड के लिए न्याय मांग रहे ग्रामीण, दूसरी ओर नीमडीह थाना क्षेत्र में बरामद हुआ और एक शव

न्यूज़ टेल/ईचागढ़: सूबे के सीएम चंपई सोरेन के गृह जिला सरायकेला – खरसावां को आखिर किसकी नजर लग गई हैं? इस जिले में एक बाद एक घटनाएं हो रही हैं। समूचा क्षेत्र अशांत हो गया है। कल रात जब चांडिल थाना का घेराव करके लोग करण महतो हत्याकांड के लिए न्याय की मांग कर रहे थे। उस समय दूसरी ओर एक वृद्धा की हत्या हो गई। आज सुबह नीमडीह व चांडिल थाना क्षेत्र के लेंगडीह से एक वृद्धा का शव बरामद हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम को जब सैकड़ों लोग कैंडल मार्च कर चांडिल थाना घेराव के लिए निकले थे तो उस समय चांडिल थाना क्षेत्र के लेंगडीह निवासी बिमला महतो को उसके खेत में काम करते हुए देखा गया था। वह अपने खेत में बैंगन के पौधों पर सिंचाई कर रही थी। उसके बाद से वह घर नहीं पहुंची। आज सुबह उसी खेत से बिमला महतो का शव बरामद हुआ।

वृद्धा का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था, उसके वस्त्र शव के समीप पड़े हुए थे। वहीं, वृद्धा के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही हैं कि धारदार हथियार के हमले और पत्थर से कूचकर हत्या की गई हैं।घटना की सूचना पर नीमडीह तथा चांडिल थाना की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

क्षेत्र के लोग करण महतो हत्याकांड के साथ बिमला महतो के हत्या को जोड़ कर देख रहे हैं और चर्चा कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस मामले को डायन बिसाही की नजर से देख रहे हैं। शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं, लोग भयवित भी हैं। आज सुबह शव देखने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी।अब तो सूबे के विधि व्यवस्था पर सवाल उठने लगी हैं कि आखिर एक के बाद एक शव बरामद होने का सिलसिला कब रुकेगा। एक के बाद एक चुनौती पुलिस को दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.