June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

बागबेड़ा कॉलोनी के शहीद मैदान में चलाया गया स्वच्छता अभियान

1 min read

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के तत्वाधान आज बागबेड़ा कॉलोनी स्थित शहीद मैदान में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर पूरे मैदान का साफ-सफाई कर स्वच्छ बनाया गया है।इसके पूर्व दुर्गा पूजा मैदान, गणेश पूजा मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान के साफ सफाई करने के पश्चात शहीद मैदान में संस्था की पूरी टीम पहुॅंची।

स्थानीय लोगों के सहयोग से पंचायत प्रतिनिधि सहित संस्था के पदाधिकारियों ने अपने अपने हाथों में झाड़ू लेकर पूरे मैदान में झाड़ू देकर एक जगह कचरा इकट्ठा कर जलाने का कार्य किए। शहीद मैदान स्थित सूर्य मंदिर के समीप कांटो वाली छोटी-छोटी कटीले वृक्ष जैसे कचड़ो का साफ सफाई किए।

इससे महिलाओं को अब पूजा करने के दौरान किसी भी प्रकार का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।इस मौके पर मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पूर्व मुखिया बाहामुनी हेंब्रम, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, गीता देवी, संचालनकर्ता राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आगामी रविवार को बागबेड़ा कॉलोनी के शेष मैदान की साफ-सफाई की जाएगी। यह जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगी। इससे स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश देने का कार्य किया जा रहा है ताकि बागबेड़ा कचरा मुक्त हो सके।

इस अभियान में मुख्य रुप से मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पूर्व मुखिया बाहामुनी हेंब्रम, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, गीता देवी, संचालनकर्ता राकेश कुमार सिंह, प्रतिनिधि मनोज राय, राजकुमार सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य वंदना गुप्ता, समाजसेवी सुनील सिंहा, धनु,पवन ओझा, कुंदन, अरविंद कुमार, सरवन कुमार, पवन पांडे, मुकेश सिंह ,एस के मिश्रा, चंदन सिंह, गुड्डू तिवारी, रिंकू ओझा, नंदकिशोर, डी के पांडे सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.