June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

शहर के जवान उमेश सिंह को बॉर्डर पर लगी थी गोली, राज्य सरकार से कोई पूछने तक नही आया घर, डॉ संजय गिरी बने भगवान किया घर जाकर उपचार

जमशेदपुर : देश के बॉर्डर पर पुलवामा में पदस्थापित उमेश सिंह को बीते 12 अगस्त को आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लग गई । जिसके बाद आनन फानन में उन्हें उपचार कराया गया और फिर सेना के एक जवान के साथ वे जमशेदपुर पहुँचे। पैर में दर्द होने के वजह से इलाज कराने जाने में परेशानी होने की बात शहर के नामचीन चिकित्सक डॉ संजय गिरी को हुई। जिसके बाद अपने टीम के साथ उमेश सिंह के आवास सोनारी जाकर उनका मरहम पट्टी किया। डॉ संजय गिरी ने कहा कि एक तरफ जवान देश की रक्षा करते हुए गोली खा रहे है वही झारखंड सरकार को इस बात का कोई फर्क नही है यह दुःख की बात है। साथ ही डॉ संजय गिरी ने कहा कि परिवार के साथ किसी भी जरूरत में हमेशा साथ खड़े है। इस दौरान सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ के महासचिव अभिषेक गौतम , बिजेंद्र एवं राजेश भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.