February 23, 2026

NEWS TEL

NEWS

न्यू सीताराम डेरा में आचार संहिता के उलंघन का आरोप, नागरिकों का विरोध जारी, उपायुक्त को लिखा पत्र

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के सितारामडेरा न्यू लेआउट कुँआ मैदान में अवैध निर्माण कार्य के खिलाफ नागरिकों की आवाज बुलंद हो गई है। इस संबंध में उपायुक्त को पत्र लिखकर अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग की है।

विभिन्न स्थानों और स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को लिखे गये पत्र में बताया है कि न्यू लेआउट, कुँआ मैदान में बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर पक्की कंक्रीट संरचना का निर्माण हेतु भवन निर्माण के कार्य करने की प्रवल संभावना को अविलंब रोक लगाने लगाई जाएं।

पत्र में कहा गया है कि उपरोक्त विषय के संबंध में हम सभी सितारामडेरा, न्यू लेआउट, कुँआ मैदान के चारों दिशाओं में रहनेवाले बस्ती के सभी लोग महोदय का ध्यानाकृष्ट करते हुये कहना चाहते है कि Assistant Labour Commissioner, DLC कार्यालय, सितारामडेरा एवं J.N.A.C., जमशेदपुर के मिलीभगत से उनके द्वारा प्राधिकृत द्वारा आचार संहिता लागू रहने के दौरान उक्त खेल के मैदान में जेसीबी मशीन के माध्यम से बड़े-बड़े गड्डे करवाकर उक्त मैदान को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.