March 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

DAV पब्लिक स्कूल द्वारा CISCE जमशेदपुर जोनल चेस प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत…

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: DAV पब्लिक स्कूल, एग्रिको, के मेजबानी में आदित्यपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में CISCE, जमशेदपुर जोनल चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें 32 विद्यालयों के कुल 124 बालकों की संख्या थी और बालकों को कुल तीन श्रेणी में बांटा गया था 14,17,19।

इन्हें तीन वर्गों में विभक्त किया गया था। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन आशीष कुमार सिंह , CEO हॉकी फाउंडेशन , हरेराम सिंह डीएवी संस्थापक, हसन इमाम अली अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच के द्वारा किया गया।

चीफ आर्बिटर, चंदन कुमार टूर्नामेंट डायरेक्टर, निहार रंजन, शास्मल, एवं अवधेश इन सभी ने इस प्रतियोगिता में आर्बिटर की भूमिका निभाते हुए सराहनीय योगदान प्रदान किया ।विशाल कुमार का भी इस चैस खेल प्रतियोगिता में सहयोग रहा जो डीएवी विद्यालय के खेल शिक्षक हैं ।स्कूल प्रबंधन की ओर से जानकी का भी योगदान सराहनीय रहा ।अंत में पुरस्कार प्रदान किया गया।

विजेताओं के नाम:

14 वर्ष श्रेणी में:
प्रथम: शौयदिप्र सरकार
द्वितीय: देवांजन सिंहा
तृतीय: अवनीश पाण्डेय


17 वर्ष श्रेणी में:
प्रथम: नमन अग्रवाल
द्वितीय: अनुज कुमार
तृतीय: कुमार संकल्प

19 वर्ष श्रेणी में:

प्रथम: प्रत्युषम कुमार साहु
द्वितीय: केतन कुमार
तृतीय: तुषार

प्रत्येक श्रेणी के 5 बच्चों का रीजनल के लिए चुनाव हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.