DAV पब्लिक स्कूल, एग्रिको द्वारा CISCE जमशेदपुर जोनल चेस प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत…
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: DAV पब्लिक स्कूल एग्रिको के मेजबानी में आदित्यपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में CISCE जमशेदपुर जोनल चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में 32 विद्यालयों के 124 छात्रों ने भाग लिया जिन्हें 14 वर्ष, 17 वर्ष और 19 वर्ष की तीन आयु श्रेणी में बांटा गया था ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन आशीष कुमार सिंह ( CEO हॉकी फाउंडेशन ),हरेराम सिंह (डीएवी संस्थापक) और हसन इमाम अली (अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच) ने संयुक्त रूप से किया।
चंदन कुमार ,निहार रंजन, शास्मल एवं अवधेश ने इस प्रतियोगिता में आर्बिटर की भूमिका निभाते हुए सराहनीय योगदान दिया। आयोजन को सफल बनने में विशाल कुमार और जानकी ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई।
विजेताओं के नाम:
14 वर्ष श्रेणी में:
प्रथम: शौयदिप्र सरकार
द्वितीय: देवांजन सिंहा
तृतीय: अवनीश पाण्डेय
17 वर्ष श्रेणी में:
प्रथम: नमन अग्रवाल
द्वितीय: अनुज कुमार
तृतीय: कुमार संकल्प
प्रथम: प्रत्युषम कुमार साहु
द्वितीय: केतन कुमार
तृतीय: तुषार
प्रत्येक श्रेणी में 5 बच्चों का चुनाव रीजनल के लिए किया गया।