बेबी कोचिंग सेंटर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित बेबी कोचिंग सेंटर में आज प्रभु यीशु के जन्म जयंती क्रिसमस मनाई गई जिसमें सभी नन्ने मुन्ने बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम एवं केक कटिंग की प्रस्तुति की गई बच्चों के साथ सैंटा क्लॉस ने मस्ती की एवं सभी बच्चों को टॉफी एव रिटर्न्स गिफ्ट देकर क्रिसमस और आने वाले नये साल की शुभ कामना देकर विदाई दी गई।