September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

चिराग पासवान ने खुद को किया सीएम पद का दावेदार घोषित, क्या नीतीश कुमार का सपना अधूरा रह जाएगा?

बिहार:बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज़ हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अब खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार प्रोजेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर अपने हैंडल का नाम बदलकर ‘युवा बिहार चिराग पासवान’ रख लिया है, जिससे उनके इरादे साफ दिखाई दे रहे हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि चिराग पासवान की यह राजनीतिक रणनीति 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। वह युवाओं को अपना समर्थन आधार बना रहे हैं और सीधे तौर पर यह संकेत दे रहे हैं कि वे अब केवल गठबंधन सहयोगी की भूमिका में नहीं रहना चाहते, बल्कि मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी भी ठोक रहे हैं।

दूसरी ओर, राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए यह चुनौतीपूर्ण संकेत है। वह अब तक आठ बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रह चुके हैं और उम्मीद जताई जा रही थी कि वह नौंवी बार भी इस कुर्सी पर काबिज होंगे। लेकिन चिराग पासवान की इस आक्रामक राजनीतिक चाल से यह सवाल उठने लगा है कि क्या नीतीश कुमार का नौंवी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना अधूरा रह जाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.