March 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

मोरहाबादी मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह 9 बजे करेंगें झंडोत्तोलन

1 min read

राँची : स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान में होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे. समरोह की तैयारी अंतिम चरण में है आज फाइनल परेडरिर्हसल किया गया राँची dc ssp के अलावे सभी अधिकारी शामिल थे इसबार 11 बटालियन परेड में हिस्सा लें रहे है 15 अगस्त को होने वाले परेड में इस साल झारखंड सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, झारखंड पुलिस की महिला बटालियन, झारखंड जगुआर एसएसबी के बटालियन के साथ-साथ एनसीसी कैडेट भी हिस्सा लें रहे है.dc राँची छवि रंजन ने बताया कि कार्यक्रम में हर हाल में कोरोना-19 के गाइडलाइन का पालन करना होगा. स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 15 अगस्त को मोरहाबादी में 50 से अधिक मजिस्ट्रेट और 200 से अधिक पुलिस बलों को तैनात करने का आदेश दिया गया है. इसके अलावा सादे लिबास में भी जवान तैनात रहेंगे. स्वतन्त्रता दिवस को लेकर 13 अगस्त से ही पूरे जिले में पेट्रोलिंग पार्टी समेत थाना गश्त लगाकर सड़कों पर नज़र रखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.