March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

12 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने सौंपा सीधी नियुक्ति पत्र, ओलंपिक में शामिल तीन खिलाड़ियों के परिजनों को दिया 5 – 5 लाख का चेक

1 min read

राँची : राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सीधी नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 12 खिलाड़ियों को प्रोजेक्ट भवन सभागार में नियुक्ति पत्र सौंपा। वही ओलंपिक में शामिल झारखंड के खिलाड़ी दीपिका कुमारी, सलीमा टेटे और निकी प्रधान के परिवार वाले भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने तीनो खिलाड़ी के परिजनों को 5-5 लाख का चेक प्रदान किया। कार्यक्रम में खेल मंत्री हफीजुल हसन के अलावे के अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा खिलाड़ियों के लिए हर सुबिधा बढ़ाई जा रही है
आज कई चुनौतियों के बीच हमने खिलाड़ियों को नियुक्ति प्रदान किया है यह हमारे लिए गर्व की बात है खेल की दिशा में हमारा राज्य बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है खिलाडियो को आगे ले जाना मेरी प्राथमिकता है
खेल जगत में सबसे अधिक भागेदारी है बचियो का ,जो दिल को सकून देता है कम संसाधन में अच्छा कर रहे है हमारे खिलाड़ी अपने साथ राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे है। टोक्यो ओलंपिक से खिलाड़ी लौटेंगे तो उन्के लिए उपहार रखा है जब लौटेंगे उन्हें दिया जायेगा। वही Cm ने ईस्वर से प्रार्थना की है कि महिला हॉकी टीम शिर्ष पर पहुछे, वही नियुक्ति मिलने के बाद खिलाड़ी कृष्णा खलखो ने कहा काफी दिनों से इंतजार था इस घड़ी का और देर से ही पर खिलाड़ियों का सम्मान मिला है वही कार्यक्रम में निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के भी परिजन उपस्थित थे जिन्होंने अगले सेमीफाइनल मैच के लिए अपनी खिलाड़ियों को सुभकामना दी है। इस दौरान फरहाना खान, सरिता तिर्की, लखन हांसदा, दिनेश कुमार, लवली चौबे, कृष्णा खलखो, विजय कुमार, विप्लव कुमार झा को आरक्षि पद का नियुक्ति पत्र सौंपा गया। साथ ही मधुमिता कुमारी, रितेश आनंद,भागवती चानू को पुलिस अवर निरिझक का नियुक्ति पत्र दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.