November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

नेशनल क्रिकेट अकादमी के लिए चाईबासा डी० ए० वी० के छात्र साकेत कुमार सिंह का चयन

1 min read

नेशनल क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरु स्थित सेंटर अॉफ एक्सिलेंस के हेड वी० वी० एस० लक्ष्मण की अध्यक्षता वाली कमिटी ने सत्र 2024-25 बी० सी० सी० आई० विजय मर्चेट ट्राफी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले झारखण्ड के जिन तीन खिलाड़ियों का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी के लिए किया है उसमें चाईबासा के साकेत कुमार सिंह भी शामिल हैं।

विजय मर्चेट ट्राफी में झारखण्ड की कप्तानी करनेवाले साकेत कुमार सिंह पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव सह नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह के पुत्र हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में ये चाईबासा क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हैं तथा वर्तमान में सूरजमल जैन डी ए वी पब्लिक स्कूल के कक्षा ग्यारहवीं में विज्ञान के छात्र हैं। सत्र 2024-25 में आंध्र प्रदेश के अलूर में खेले गए विजय मर्चेट ट्राफी की 6 पारियों में साकेत ने 49.3 की औसत से 296 रन बनाए थे।

इसमें कर्नाटक के खिलाफ 58, उत्तराखंड के विरुद्ध 79, विदर्भ के खिलाफ 81 तथा जम्मु काश्मीर के खिलाफ 43 रन शामिल हैं। हाल ही में झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा राँची में आयोजित अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम की ओर से खेलते हुए इन्होंने आठ पारियों में 249 रन बनाए थे जिसमें सुपर डिवीजन में जमशेदपुर के खिलाफ मात्र 24 गेंदों पर सात चौके एवं तीन छक्के की सहायता से खेले गए तुफानी 53 रनों की पारी भी शामिल है।

जिसके बदौलत पश्चिमी सिंहभूम फाईनल में पहूँचा था। 18 अप्रैल से 14 मई तक तमिलनाडु के सलेम में पूर्व भारतीय क्रिकेटरों की देखरेख में चलने वाले प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए साकेत 17 अप्रैल को तमिलनाडु के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.