साकची के होटल केनलाइट के किचन में मिला शेफ मानिक मंडल का शव, मानिक मंडल का संदेहास्पद मौत खड़ा कर रहा है, कई सवाल पुलिस खंगाल रही है सुराग….
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित होटल कैनेलाइट में 46 वर्षीय मानिक मंडल की होटल के ही किचन में मौत हो गई। यह मौत काफी पेचीदा माना जा रहा है। मृतक का शव होटल के किचन से मिला है। बताया जाता है कि होटल के किचन में सुबह के समय ही मानिक मंडल का शव पाया गया था। जिसे होटल प्रबंधन ने कर्मचारियों के सहयोग से टीएमएच ले जाकर रख दिया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मानिक मंडल धनबाद निवासी है। और वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई है। मानिक की मौत कैसे हुई, इसके बारे में होटल प्रबंधन भी कुछ नहीं बता रहा है। जो मानिक मंडल के मौत पर सवाल खड़ा कर रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।मृतक शेफ का काम करता था और वह किचन में ही काम कर रहा था। उसी दौरान कोई मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तकनीकी तौर पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।