बिहार में घर बैठे चेक करें पुश्तैनी जमीन की डिटेल, जानें ऑनलाइन प्रक्रिया और फायदे
1 min read
बिहार:बिहार के नागरिक अब अपनी पुश्तैनी जमीन की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करा दिया है। अब किसी को भी खाता, खेसरा, मौजा या रैयत के नाम से जमीन की पूरी जानकारी केवल कुछ क्लिक में मिल सकती है।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए उपयोगकर्ता को biharbhumi.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “जमाबंदी पंजी देखें” विकल्प पर क्लिक करके जिला, अंचल, हल्का और मौजा का चयन करना होगा। फिर रैयत का नाम, खाता या खेसरा नंबर भरकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह सेवा पूरी तरह निशुल्क है और इससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

ऑनलाइन ज़मीन चेक करने से ज़मीन विवाद और धोखाधड़ी की संभावनाएं कम हो जाती हैं। कई लोग अपनी पुश्तैनी ज़मीन की जानकारी नहीं होने के कारण समस्याओं में फंस जाते हैं, लेकिन इस डिजिटल सुविधा से प्रक्रिया पारदर्शी और सुविधाजनक हो गई है। यह बिहार सरकार की एक अहम पहल है जो जमीन से जुड़े मामलों में लोगों की मदद कर रही है।