November 13, 2025

NEWS TEL

NEWS

झारखंड में पुलिस भर्ती के नियमों में बदलाव, पुरुषों और महिलाओं को दौड़ में मिली बड़ी छूट

1 min read

झारखंड सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत देते हुए वायरलेस दारोगा और इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) आरक्षी भर्ती के लिए दौड़ में छूट देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब पुरुष अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ छह मिनट में और महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में पूरी करनी होगी। पहले यह नियम काफी कठोर था, जिसमें पुरुषों को 10 किलोमीटर और महिलाओं को 6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती थी।बैठक के बाद कैबिनेट की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि यह संशोधन झारखंड राज्य पुलिस रेडियो (वायरलेस सब-इंस्पेक्टर) नियुक्ति नियमावली 2016 और इंडिया रिजर्व बटालियन में आरक्षी नियुक्ति नियम में किया गया है। राज्य सरकार ने इससे पहले उत्पाद सिपाही भर्ती में भी दौड़ के नियमों में इसी तरह की छूट दी थी।कैबिनेट ने कुल 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिनमें तीन नए आपराधिक कानूनों के तहत ई-साक्ष्य और ई-समन प्रणाली की स्वीकृति भी शामिल है। अब जांच पदाधिकारी किसी अपराध स्थल पर फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगे, जिसे मोबाइल एप और यूनिक आईडी के माध्यम से अपलोड किया जाएगा।सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य स्थापना के 25वें वर्ष में प्रवेश करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी सृजनशीलता, ऊर्जा और ज्ञान के साथ राज्य के विकास में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.