March 24, 2026

NEWS TEL

NEWS

सोना देवी विश्वविद्यालय में कुलाधिपति प्रभाकर सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

1 min read

घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय में कुलाधिपति प्रभाकर सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारीगण तथा छात्र-छात्राओं ने उन्हें फलदार वृक्ष भेंट कर शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान कुलाधिपति द्वारा परिसर में फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण भी किया गया, जिसे पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा ने कहा कि प्रभाकर सिंह का दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा के प्रति समर्पण विश्वविद्यालय के समग्र विकास की आधारशिला है। वहीं कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व और प्रशासनिक दक्षता की सराहना की। सहायक कुलसचिव अर्चना सिंह ने उनके मार्गदर्शन को विश्वविद्यालय परिवार के लिए ऊर्जा का स्रोत बताया, जबकि राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शिव चन्द्र झा ने उन्हें कुशल प्रशासक और दूरदर्शी व्यक्तित्व करार दिया। अंत में प्रभाकर सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक शुभकामनाओं और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.