बिष्टुपुर और मानगो में चाकुबाजी, दो घायल, एक हिरासत में
जमशेदपुरः जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह में दिन दहाड़े अपराधियों ने मो शमीम नामक युवक को चाकू से गोद कर घायल कर दिया। इस घटना मे युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। इस घटना के बाद आस पास के बच्चे और लोग दहशत मे हैं। वहीं चाकूबाजी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है। वहीं घटना को अंजाम देकर अपराधी असानी से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ अपराधियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे को खंगाला।

दूसरी ओर मानगो में भी कुछ इसी तरह की घटना सामने आयी। यहां बदमाशों ने शराब नहीं लाने पर मानगो में एक युवक को चाकुओं से गोद दिया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
इधर पुलिस का कहना है कि सभी मामलों मे जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस जेल से निकले सभी अपराधियों कि लिस्ट बना रही है। बताते हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि धातकीडीह में हुई चाकूबाजी मामले में तीन लोगो के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्द किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के जरिए बदमाशों की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो लोग आए था। बताते हैं कि वे आदित्यपुर से आए थे। उन्होंने पीड़ित शमीम को उसके घर से बुलाया और उसपर चाकुओं से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है।