February 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शंभु चौधरी ने एक रूपये में महिलाओं के नाम वाली जमीन रजिस्ट्री की योजना को शुरू करने की मांग की

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: जमशेदपुर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शंभु चौधरी ने एक रूपये में महिलाओं के नाम वाली जमीन रजिस्ट्री की योजना को शुरू करने की मांग की है. रविवार को मानगो में महिला संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर जल्द ही योजना को शुरू नहीं किय तो समिति विरोध के लिए बाध्य होगी. धरना, प्रदर्शन, पुतला दहन के माध्यम से सड़क पर उतर विरोध किया जायेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात कह रही है वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार ने महिलाओं को 50 लाख रुपये तक की अचल संपत्ति के रजिस्ट्रेशन की सुविधा वापस ले ली है. इसकी वजह से अब महिलाओं के नाम पर अचल संपत्ति की रजिस्ट्री कराने पर स्टांप ड्यूटी मद में चार प्रतिशत और रजिस्ट्रेशन फीस मद में तीन प्रतिशत भुगतान करना पड़ रहा है. बैठक में शंभु चौधरी के अलावा पप्पू सिंह, चंद्रा चौधरी, चंद्रा मिश्रा, रूबी, रंजनी ठाकुर, रीना झा, अनिता, सुलेखा, मंजू रानी, श्रुति जायसवाल, ज्योति रजक, रिंक आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.