November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

फादर स्टेन स्वामी की मौत के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका

1 min read

रांची -सोशल एक्टिविस्ट फादर स्तेन स्वामी की मौत के विरोध में AISA , मानवाधिकार कार्यकर्ता और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राँची में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। आपको बता दे कि भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में आरोपी फादर स्‍टेन स्‍वामी का आज मुंबई के भद्रा अस्‍पताल में निधन हो गया है। जहां कोर्ट के आदेश पर उनका इलाज चल रहा था।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने बीमार चल रहे 84 वर्षीय फादर स्टेन स्वामी को अक्टूबर 2020 में राँची से गिरफ्तार किया था, तब से उन्हें महाराष्ट्र के तालोजा जेल हॉस्पिटल में रखा गया था। 31 दिसंबर, 2017 में पुणे में एलगार परिषद के कार्यक्रम में दिए गए भाषणों को आधार बनाते हुए स्टेन स्वामी पर केस दर्ज किया गया था। NIA द्वारा स्टेन स्वामी पर UAPA के तहत केस दर्ज किया गया था। इसी कार्यक्रम के एक दिन बाद भीमा-कोरेगांव में हिंसा हुई थी, जिसमें काफी लोगों की जान गई थी और बड़ा बवाल हुआ था। पुणे पुलिस ने इस मामले में खुलासा किया था कि इस पूरी साजिश में माओवादियों का भी कनेक्शन था। इसी कनेक्शन को लेकर स्टेन स्वामी पर नकेल कसी गई थी।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.