दर्दनाक : खड़े कंटेनर में कार ने मारी जोरदार टक्कर 2 की मौत
1 min read
चांडिल : सुबह-सुबह सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र से होकर गुजरनेवाली NH33 पर नरगाडीह में खड़े कंटेनर को रांची की ओर से आ रहे कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. घायलों में दो की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार
बड़काखाना (हजारीबाग) से कार में सवार 6 लोग जमशेदपुर गृह प्रवेश में हिस्सा लेने जा रहे थे। जिसमें महिला भी शामिल थी। नारगाडीह के पास चालक ने अपना संतुलन खो दिया और सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटते हुए सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।