March 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

केनरा बैंक के राजेंद्र विद्यालय शाखा के प्रांगण हुआ झंडोत्तोलन

जमशेदपुर : आज़ादी के 75वें वर्षगाँठ पर केनरा बैंक ऑफिसर्स आर्गेनाइजेशन जमशेदपुर यूनिट का प्रतिनिधित्व करते हुए केनरा बैंक के राजेंद्र विद्यालय शाखा के प्रांगण में शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक मनोज़ कुमार सिंह एवं उनकी पूरी जमशेदपुर की टीम ने झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया एवं केनरा बैंक ऑफिसर्स आर्गेनाइजेशन जमशेदपुर की टीम ने मिलकर राष्ट्र गान गाया। इस क्रम में भारत मज़दूर संघ के बैनर तले पूरी टीम ने हमारे देश की लड़ाई में भाग देने वाले सेनानियों को याद किया एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत मजदूर संघ की केनरा बैंक ऑफिसर्स आर्गेनाइजेशन जमशेदपुर की इकाई ने एक पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया, जिसमें सूर्यकांत कुमार, रॉकी चमन, दिनेश झा, नितय सिंह, शुभम कुमार झा इत्यादि मौजूद रहें। इस कार्यक्रम में पूरी टीम ने मिलकर राजेन्द्र विद्यालय प्रांगण में विभिन्न जगहों पर अशोक वृक्ष का रोपण किया एवं आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया। इस समारोह एवं कार्यक्रम में करीब करीब 50 लोगों ने भाग लिया एवं सभी ने जय हिंद एवं वंदे मातरम का नारा भी बुलंद किया। मनोज कुमार सिंह एवं केनरा बैंक ऑफिसर्स ऑर्गनाइजेशन की पुरी टीम ने केनरा बैंक के सभी ग्राहकों को अच्छी सेवा देने का भी वादा किया एवं देश के लिए , जनता के हित में कार्य करने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.