June 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

बस ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर; ड्राइवर समेत 48 यात्री घायल, 5 की हालत गंभीर..!

1 min read

बिहार : गोपालगंज में गुरुवार की सुबह एक बस ने NH किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इससे अंदर बैठे 48 यात्री घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में सवार सभी यात्री नेपाल से देवघर जा रहे थे। इसी बीच जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव के पास हादसा हुआ।
घायलों में 5 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिसे डॉक्टर द्वारा स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया वही अन्य जख्मियों का ईलाज कुचायकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
दरअसल घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि बस पर सवार यात्री नेपाल के सुनौली बॉर्डर 2 महाराजगंज के नौतनवा ग़ांव के रहने वाले है जो देवघर भोले नाथ के जलार्पण के लिए जा रहे थे इसी बीच बस चालक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार धक्का मार दिया जिससे भीषण हादसा हो गया। वही बस में सवार 4 दर्जन लोग बुरी तरह जख़्मी हो गए जबकिं 5 लोगो की स्थिति गंभीर बनी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.