February 3, 2026

NEWS TEL

NEWS

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ब्रिटिश काउंसिल डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

1 min read

जमशेदपुर: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार को ब्रिटिश काउंसिल डिजिटल लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया गया। महाविद्यालय के चेयरमैन श्री सुखदेव महतो ने लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए इसे विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए ज्ञान का सशक्त माध्यम बताया। इस अवसर पर लाइब्रेरियन कुलविंदर कौर ने ब्रिटिश काउंसिल डिजिटल लाइब्रेरी में पंजीकरण की प्रक्रिया एवं इसके उपयोग से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, लेखकों और अध्ययनशील लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।उन्होंने बताया कि इस पहल से उपयोगकर्ताओं को बहुविषयी विषयों से संबंधित समृद्ध अध्ययन सामग्री एक ही मंच पर सुलभ होगी, जिससे शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रिटिश लाइब्रेरी के उद्घाटन के साथ ही श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन देश के चुनिंदा संस्थानों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जो इस वैश्विक डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़कर शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम जोड़ रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह एवं कुलसचिव डॉ. वाई. मजूमदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बी.एड. प्रशिक्षु तूफान मंडल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षु, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल और गरिमामय बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.