September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में बॉलीवुड नाइट: कनिका कपूर ने बिखेरा संगीत का जादू।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: 11 मई 2025, जमशेदपुर – नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, पोखरी परिसर में रविवार की शाम “बॉलीवुड नाइट” का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक चले इस रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका कनिका कपूर और डीजे कोयल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदनमोहन सिंह, कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि, कुलसचिव नागेंद्र सिंह, व अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भावविचित्र और ‘जमशेदपुरवाला’ भी मौजूद रहे।

कनिका कपूर ने अपने मशहूर गीत “बेबी डॉल मैं सोने दी” से कार्यक्रम की धमाकेदार शुरुआत की। इसके बाद “चीटियां कलाईयां”, “दा दा दस्से” और “एक दो तीन” जैसे सुपरहिट गानों पर छात्र-छात्राएं झूमते नजर आए। कनिका की प्रस्तुति के बाद डीजे कोयल ने “काला चश्मा”, “नशे सी चढ़ गई” जैसे गानों से समां बांध दिया, जिससे छात्रों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। विश्वविद्यालय परिसर में लगे फूड स्टॉल्स, नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने इस शाम को और भी यादगार बना दिया।

इस मौके पर कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने कहा, “ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से विद्यार्थियों को पढ़ाई और मनोरंजन के बीच संतुलन बनाने का अवसर मिलता है। यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि छात्रों को सामाजिक परिवेश में समरसता के साथ आगे बढ़ने का भी मार्ग प्रशस्त करता है।” कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शैक्षणिक व प्रशासनिक अधिकारी, संकाय सदस्य और लगभग 4000 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.