November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

बहन से राखी बंधवाने जा रहे युवक को….बोलेरो ने मारी टक्कर…हालत गंभीर

बिहार : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी गांव के पास एक अनियंत्रित बोलेरो बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को धक्का मार दिया, जिससे दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दोनों का इलाज चल रहा है।

जख्मियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हरबासा गांव निवासी उगन यादव के बेटा नीरज कुमार और बुलेट कुमार के रूप में की गई है। दरअसल, दोनों युवक आपस में भाई हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर बिशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिसवा राखी बंधवाने जा रहे थे।

इसी बीच जैसे ही वह सुंदर पट्टी पुल के पास पहुंचे तभी एक अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार धक्का मार दिया, जिससे दोनों युवक मौके पर ही गिरकर जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मियों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं, बोलेरो ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.