भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित।
जमशेदपुर : भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्तदान के इस पुनीत आयोजन में सांसद विद्युत महतो पार्टी के प्रवक्ता कुणाल सारंगी पार्टी के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्योति अधिकारी, राष्ट्रपति देवी, कल्याणी सरण सहित काफी कार्यकर्ता समर्पित रूप से महिला मोर्चा के इस आयोजन में सहभागिता निभाई। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए तमाम महिला मोर्चा की बहनें शुभकामनाएं एवं बधाई की पात्र हैं। कार्यक्रम में भाजपा नेता अभय सिंह की दोनो बेटियों ने पहली बार रक्तदान कर जहाँ एक मिशाल पेश कि वहीं महिला शक्ति को आगें आकर रक्तदान करने के लिए के लिए प्रेरित किया और महिला शक्ति का हौसला भी बढ़ाया।