June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

BJYM : युवा मोर्चा ने रघुवर दास का किया गर्मजोशी के साथ स्वागत वहीं दूसरे तरफ बर्मामाइंस मंडल में हुआ अभिनंदन

जमशेदपुर : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उत्तर प्रदेश के सह पर्यवेक्षक बनाए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा उनका एग्रिको स्तिथ आवासीय कार्यालय में उनका स्वागत सह अभिनंदन किया। भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह एवं जिला कार्यालय मंत्री सन्नी संघी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बधाई दी है। उन्होंने कहा की झारखंड के राजनीति इतिहास मे आज से पहले यहाँ राजनीति करने वाले किसी भी नेता को उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य मे पार्टी की और से इतनी बड़ी जिम्मेदारी नही मिली थी। यह जमशेदपुर सहित पुरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। प्रतिनिधिमंडल में अभिमन्यु सिंह, सन्नी संघी, शशांक शेकर, सशि यादव, सौरव कुमार, अभिषेक पांडेय, अमित सिंह, विजय ओझा, गणेश सरदार, मोंटी अग्रवाल, धनराज गुप्ता, सोनू श्रीवास्तव, सुशील पाण्डे, उमेश शाव, सत्येंद्र रजक आदि शामिल थे।

अभिनंदन सह बधाई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का

जमशेदपुर : बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा के संग बर्मामाइंस के पदाधिकारियों के संग हम सभी के अभिभावक, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को देश के गृह मंत्री माननीय अमित शाह के साथ देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाये जाने पर उनके आवास पर अपने जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा पदाधिकारियों के संग पहुँचकर भव्य अभिनंदन कर हार्दिक बधाई दिया। दीपक झा ने कहा की झारखंड के राजनीति इतिहास मे आज से पहले यहाँ राजनीति करने वाले किसी भी नेता को उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य मे पार्टी की और से इतनी बड़ी जिम्मेदारी नही मिली थी। यह जमशेदपुर सहित पुरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। मौके पूर्व जिला अध्यक्ष राम बाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, अमित सिंह, सूरज कुमार, सत्येंद्र रजक, विराट कुमार, आशीष कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.