February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजयुमो टेल्को मंडल की बैठक संपन्न

जमशेदपुर : अनुराग मिश्रा के अध्यक्षता में टेल्को मंडल की कार्यसमिति बैठक हुई जिसमें मुख्य रूप से भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह उपस्थित हुए। बैठक में सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवम अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यसमिति बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल जी ने कहा जिस तरह युवाओं में नशा में शिकार हो रहे। अब जमशेदपुर युवाओं में नशामुक्त अभियान चलाया जाएगा हेमंत सोरेन की सरकार ने युवाओं के साथ छलने का काम किया जेपीएससी का छात्रों पे बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कराया गया धनबाद में महिला छात्रा पे एसडीओ ने लाठी चार्ज की जिसका विरोध भाजयुमो ने किया तब हेमंत सोरेन की निक्कमी सरकार ने दबाव में आकर सस्पेंड किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं की समस्या को शहर से लेकर विधानसभा तक पहुंचाने कार्य करती है युवाओं में एकता होना बहुत जरूरी है एकता में सबसे बड़ी ताकत है आने वालो समय में हमलोग युवा समेलन हर मंडल में कोविड का ध्यान रखते हुए मंडल में करेगे सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती में रक्त दान का कैंप लगाएंगे। 25 जनवरी को हर मंडलों में तिरंगा यात्रा निकलेंगे हमारा सबसे बड़ा उद्देश लक्ष्य एक बूथ दस युथ जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा के प्रभारी बबुआ सिंह ने कहा जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से नक्सली की तांडव जगह जगह कोहराम मचा रही कुछ दिन पहले विधायक गुरुचरण नायक पे हमला कर उनके अंग रक्षक मार दिया जाता है हेमंत सोरेन सरकार की महिला विरोधी है पहले रघुबर दास की सरकार ने महिलाओं के नाम पे एक रुपया पे रजिस्टेशन की सुविधा दिए थे हेमन्त सोरेन की सरकार ने बंद कर दिया जिला उपाध्यक्ष सह टेल्को मंडल के प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने कार्य समिति का पूरा लेखा जोखा लिए कार्य समिति का संचालन सुमित ओझा धन्यवाद ज्ञापन सौरव ने किया। जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, हेमंत सिंह, अमित सिंह, रितेश सिंह, शशांक शेखर, सौरव कुमार सौरव मजमुदार, अमरदीप ठाकुर, रविकांत भगत, आशीष कुमार ओझा, पशशि कुमार ओझा संदीप भारती, हरिवंश उपधाया, सागर कुमार सिंह, मलकीत कामत, प्रफुल पटेल, मनीष कुमार सिंह, रोहित कुमार, निहाल सिंह, मनीष एवं कार्य समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.