February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजयुमो ने प्रदेश महामंत्री का किया जोरदार अभिनंदन

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में जमशेदपुर प्रवास पर आए भाजयुमो झारखंड प्रदेश के महामंत्री मनीष दुबे का भाजपा जिला कार्यालय साकची में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। साथ ही साथ ज़िला पाधिकारियों के परिचातमक बैठक किया गया जिसका संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया। जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा जमशेदपुर लोह नगरी में प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे का अभिनंदन करती है। प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे जी ने कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा को माइक्रो डोनेशन की संक्षिप्त में जानकारी दिए साथ ही साथ संघटन को मजबूती देने पे भी जोड़ देने की बात कही है साथ ही साथ राज्य सरकार पे निशाना साधा जब से ये सरकार बनी ही तबसे युवाओं को मूर्ख बनाने की काम कर रही है। जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने कहा प्रदेश के महामंत्री मनीष दुब जमशेदपुर प्रवास किए कल पूरे जिला पदाधिकारियों कार्यसमिति सदस्य 28 मंडलों के अध्यक्ष महामंत्रियो को माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम को गति देने हेतु कल सोनारी चित्रगुप्त भवन में अपने पूरे कार्यकर्ता को अपना मार्ग दर्शन देंगे। स्वागत कार्यकर्म में मुख्य रूप से प्रदेश के पधाधिकारी जिला पधाधिकारी कार्यसमिति सदस्य मंडल अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.