भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने किया केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत, दिखा उत्साह
जमशेदपुर : भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे का लोहनगरी जमशेदपुर शहर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सोनारी स्थित साई मंदिर में उनका अभिनंदन पुष्प गुच्छ देकर किया गया। युवाओं में अपने केंद्रीय मंत्री से मिलने के बाद काफी उत्साह देखने को मिला।