March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजयुमो महानगर ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री सांसद सहित भाजपा के कई दिग्गज हुए शामिल

1 min read

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सेवा और समर्पण के तहत जमशेदपुर महानगर के द्वारा ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड राज्य के पूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो भाजयुमो झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव उपस्थित हुए।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि हमलोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा समर्पण के तहत रक्तदान का शिविर ब्लड बैंक में लगाया गया। जिसमे युवा भाईयो ने सैकड़ों की संख्या में रक्तदान कर एक संदेश दिया हैं। रघुबर दास ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन समर्पण के तहत मनाया जा रहा हैं। सांसद विद्युत वरण महतो ने युवा मोर्चा की टीम को इस नेक कार्य के लिए बधाई देते हुए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि हमलोग जो संकल्प लिए है। इस संकल्प को युवा मोर्चा की टीम लगन व निष्ठापूर्वक कर रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है। आगे भी करते रहेगी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि जमशेदपुर युवा मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मैं इस कार्य के लिए सराहना करता हूँ। और शुभकामनाएं देता हूँ। उन्होंने कहा कि रक्त दान प्रोग्राम बीच-बीच में निरंतर होनी चाहिए ताकि ब्लड बैंकों में रक्त की कमी ना हो रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से अभिमन्यु सिंह चौहान, सूरज कुमार, गणेश सरदार, प्रकाश दुबे, सनी संघवी, सुमित श्रीवास्तव, अमित सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, शशांक शेखर, अभिषेक डे, नीरज राष्ट्रवादी, नवजोत सिंह सोहल, सौरभ कुमार, उमेश शाह, अमिताभ सेनापति, उमेश पांडे आदि मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.