भाजयुमो : स्वर्णिम एक साल बीतने पर केक काट मनाया गया जश्न
जमशेदपुर : भाजपा महानगर महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह एवं भाजपा टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह, का पार्टी द्वारा मिले दायित्व निर्वहन करते हुए एक साल बीता है। इस स्वर्णिम एक साल बीतने पर किसान मोर्चा के टेल्को मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में टेल्को बरुआ कैंटीन के समीप जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह ने संयुक्त रुप से केक काटा। इस दौरान जिला महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि हर चुनौतियों का सामना हमें डट कर करना है। क्योंकि हम विपक्ष की भूमिका में हैं मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह ने कहा कि हर चुनौतियों के लिए तैयार हैं हम क्योंकि हम काम करने आए हैं। काम करना मेरा पहला उपदेश है। उन्होंने कहा संगठन को और मजबूती की ओर ले जाना मेरा पहला मकसद होगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अमित सिंह ने कहा कि आज टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह जी के नेतृत्व में मंडल में हमेशा सफल आयोजन होता आ रहा हैं। आगे भी होते रहेगा। जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह को भी एक साल पार्टी दायित्व निर्वाह करने पर उनको बहुत बहुत बधाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिनोद सिंह, राम अवतार गुप्ता, अजीत कुमार, अजीत शाही, विकास शर्मा, धर्मेंद्र गिरी, सतीश सिंह, सुधा यादव, गुरमीत कौर, अरविंद श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, रितेश कुमार, गोल्डन आनंद सिंह, बाबू पंचभैया, युधिष्ठिर पंचभैया, राहुल सुनानी, अभिषेक गौतम, चंचल ओझा और मंडल के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।