March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

BJYM ALART : अविलंब व्यवस्था हो नहीं तो होगा आंदोलन : अमित अग्रवाल

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि एमजीएम अस्पताल के बाहर में जो फुटपाथ दुकानों को तोड़ा गया है। उसको मैं कड़ी शब्दों में निंदा करता हूँ। कई सालों से वहां पर लोग ठेला, स्टॉल, दुकान लगाकर अपना जीवन यापन करते थे। जिसे जिला प्रशासन के द्वारा बिना कोई व्यवस्था किए उन्हें उजाड़ने का जो काम किया है। वह बहुत गलत हुआ है। मैं सरकार और जिला प्रशासन से अपील करता हूँ कि अभिलंब उजड़े हुए स्थानों के लोगों को किसी दूसरे स्थान पर रोजगार के लिए बसाया जाए अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा इस आंदोलन को बाध्य होगी। वही दूसरी तरफ भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने साफ कहा ये मनसा सरकार की ठीक नही लगती है। हेमंत सरकार न तो युवाओं को रोजगार दे रही है। मगर रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले गरीबों पे अत्याचार कर रही है। जो हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की है जल्द से जल्द दूसरे स्थान पे रोजगार दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.